ताजमहल समेत आगरा के दूसरे स्मारक अभी नहीं खुलेंगे; कोरोना के हालात को देखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया

केंद्र सरकार ने 6 जुलाई यानी आज से स्मारकों को एहतिहात के साथ खोलने की इजाजत दी है। लेकिन, आगरा में कोरोना के हालात को देखते हुए प्रशासन ने ताजमहल समेत दूसरे ऐतिहासिक स्मारकों को फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि ताजमहल, आगरा फोर्ट, अकबर का मकबरा जैसे मॉन्यूमेंट्स अभी बफर जोन में हैं।

डीएम के मुताबिक आगरा में पिछले 4 दिन में कोरोना के 55 नए केस आए। वहां71 कंटेनमेंट जोन हैं। इन इलाकों में पर्यटकों की आवाजाही होने से संक्रमण और फैल सकता है।

पूजा स्थलों वाले 820 स्मारक पिछले महीने खोले गए थे
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) के अंडर में आने वाले सभी स्मारक कोरोना की वजह से मार्च में बंद कर दिए गए थे। एएसआई के अंडर में 3 हजार से भी ज्यादा स्मारक हैं। जिन 820 स्मारकों में पूजा-पाठ वाली जगह हैं, उन्हें 8 जून को ही खोल दिया गया था।

आज से खुलने वाले स्मारकों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर
1.
सिर्फ नॉन-कंटेनमेंट जोन में आने वाले स्मारक, म्यूजियम ही खुलेंगे।
2. एंट्री टिकट सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक मोड में जारी होंगे।
3. पार्किंग, कैफेटेरिया में सिर्फ डिजिटल पेमेंट की परमिशन होगी।
4. विजिटर्स को एंट्रेस पर अपना फोन नंबर बताना पड़ेगा, ताकि बाद में जरूर पड़े तो कॉन्टैक्ट किया जा सके।
5. एक दिन में 1,000 से 1,500 विजिटर्स को ही एंट्री मिलेगी।
6. विजिटर्स को सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी। मास्क पहनना जरूरी होगा। सिर्फ एसिम्प्टोमैटिक लोगों को ही इजाजत होगी।
7. ग्रुप फोटोग्राफी की परमिशन नहीं होगी।
8. लाइट एंड साउंड शो और फिल्म शो अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
9.वैलिड लाइसेंस वाले गाइड और फोटोग्राफर को ही परमिशन मिलेगी।
10. स्मारक के अंदर खाने की इजाजत नहीं होगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोरोना की वजह से देशभर के स्मारक करीब 100 दिन से बंद हैं। घरेलू उड़ानें 25 मई से शुरू हो चुकीं, लेकिन इंटरनेशनल फ्लाइट 31 जुलाई तक बंद रहेंगी। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3irHGx8

Post a Comment

और नया पुराने